683 संक्रमित हुए अब जिले में कुल, 625 केस एक्टिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शनिवार को कोर्ट कर्मचारी सहित 32 संक्रमित मिले है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के परिजनों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे है। अब जिले में 683 संक्रमित और 625 केस एक्टिव हो गए है।
शनिवार को सीओ कार्यालय, कोतवाली बागपत, एसपी कार्यालय के एक-एक पुलिसकर्मी, जैन कालोनी अग्रवाल मंडी टटीरी, अर्जुनपुरम, चौहनान एंकलेव बागपत, चार कोर्ट कर्मचारी, कोर्ट रोड गली नंबर छह, स्यादवाद कालेज का एक छात्र संक्रमित मिला। रमाला गांव का एक युवक, बसौद व बालैनी में एक-एक युवक, नेहरू रोड बड़ौत, बिनौली, लौहड्डा, गुराना रोड, पीएन शर्मा पार्क, बावली में संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। टीम ने संक्रमितों के परिजनों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे है। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है।