अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेन दूसरे दिन भी रद रही। कई घंटे तक दोनों ट्रेन का यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। आए दिन ट्रेन रद होने से दैनिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि 20 मई तक पैसेंजर ट्रेनें रद रहेगी। बागपत स्टेशन अधीक्षक सन्नी ने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली 54476 पैसेंजर ट्रेन का समय बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर दो बजे है। इसी तरह दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली 54475 पैसेंजर ट्रेन का समय दोपहर साढ़े 11 बजे का है दोनो ट्रेन रद रहीं। दोनों ट्रेन 20 मई तक रद रहेगी। इनके रद होने से क्षेत्र के दिल्ली दूध लेकर जाने वाले दूध कारोबारियों सहित दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । इस ट्रेन से बागपत, अहैड़ा, सुन्हैड़ा, खेकड़ा, गोठरा, फखरपुर के दिल्ली दूध लेकर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ यात्री ओमपाल, जितेंद्र, हरबीर, उर्मिला, प्रवीण, सुनील, ओमकार ने रेलवे विभाग से व्यवस्था सुधार करने की मांग की।