दोघट (बागपत)। किनौनी मिल के अधिकारियों ने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों से खेतों में खड़े गन्ने की फसल की जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि जिसके किसान के पास भी गन्ना बचा हुआ तो वह नजदीकी क्रय केंद्र पर तौल सकता है। तब तक क्रय केंद्र बंद नहीं किए जाएंगे।
किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर मंगलवार को आखिरी तौल की । मिल अधिकारियों ने क्रय केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद किसानों ने क्रय केंद्रों को एक सप्ताह तक चलाने की मांग की। किसानों की मांग को देखकर बुधवार को किनौनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक महकार सिंह, सहायक गन्ना प्रबंधक दुष्यंत त्यागी ने काहन्ड़, बेगमाबाद गढ़ी, रहतना, मांगरौली, चंदायन, मिलाना, खपराना, आजमपुर मुलसम, नंगला कनवाड़ा, पलड़ा, शहाजहांपुर, पुसार आदि गांवों के गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों से खेतों में खड़ी गन्ने की फसल की जानकारी ली। वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक महकार सिंह ने बताया कि अधिकांश किसानों के पास बीज का गन्ना ही खड़ा हुआ है। गन्ना नहीं रहने के कारण मिल नो केन हो रही है। यदि किसानों के पास गन्ना बचा हुआ है तो नजदीकी गन्ना क्रय केंद्र पर तौल सकते हैं। इसमें संजीव कुमार, राजपाल, सतेंद्र, सुरेश, प्रमोद, तेजपाल आदि रहे।