फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय ध्यान शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विहर्ष सभागार में मुनि वीर सागर महाराज, विशाल सागर और धवल सागर महाराज के सानिध्य में चल रहे पांच दिवसीय ध्यान शिविर का समापन हुआ। इसका 500 से अधिक साधकों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुनि वीर सागर महाराज ने कहा कि जिसके जीवन मेें सदाचार नहीं होता, उसका सम्मान कोई नहीं करता। जीवन मेें धन, पत्नी, पुत्र, पुत्री, मां व पिता और भी अनुकूलता हो लेकिन जीवन मेें सदाचार न हो तो वह जीवन शील व्रत से रहित जीवन माना जाता है। सदाचार का अर्थ है कि अपनी नजरों को साफ करना। आज व्यक्ति के अंदर मान मर्यादा नहीं रही है। वासना मेें अंधा व्यक्ति कुछ नहीं देखता, उसे अपनी इच्छा पूर्ति करने की भावना रहती है। संचालन श्रेयांश जैन ने किया। इसमेें संतोष जैन, सुभाष, महेंद्र, मुकेश जैन, वरदान जैन, मदन लाल जैन, प्रदीप जैन, कुमार बजाज, राजेश भरत, संजय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें