फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा ज्ञान स्थली में मेडिकल डायगनोस्टिक भवन का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित अहिंसा ज्ञान स्थली में सोमवार को जन कल्यार्थ मेडिकल डायग्नोस्टिक केन्द्र के भवन का शिलान्यास हुआ। केन्द्र में मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ में ध्वजारोहण रूपेश जैन ने किया। मंगलाचरण ण्मोकार मंत्र से हुआ। पवन जैन ने चित्र का अनावरण किया। राकेश जैन ने मुख्य आरती की। अतिथियों ने मिलकर स्वर्ण एवं रजत शिला विराजमान की। वक्ताओं ने बताया कि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में समाज को मेडिकल सुविधा मिलेगी। इस दौरान आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज ने कहा कि जैन दर्शन किसी का विरोध नहीं करता। उन्होंने जैन दर्शन की मौलिक विशेषताओं के विषय में भी बताया। कहा कि अहिंसा ज्ञान स्थली ट्रस्ट पल्लवित वृक्ष के रुप में कार्य कर रहा है। बुद्धिजीवियों को एक सूत्र में बांधने का यह अच्छा प्रयास है। मुझे अपेक्षा है कि चौबीस घंटे में एक बार प्रभु का दर्शन करें। ण्मोकार मंत्र की माला अवश्य करें। इससे क्षेत्र भर के गांवों के मरीजों को आरोग्य लाभ मिलेगा। अहिंसा ज्ञान स्थली ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नरेश जैन, राजेंद्र जैन, अरूण जैन, आकाश जैन, राजेश जैन, दिनेश जैन,राजीव जैन, प्रवीन जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें