फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी, परेशानी झेल रही है जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रोडवेज बसों की कमी के चलते लोगों को असुविधा हो रही है। घंटों तक रोड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। जो बसे आती है पलक झपकते ही भर जाती है। स्टैंड पर खड़े होकर, डग्गामार वाहन और अन्य साधनों से लोगों को गणतव्य पर पहुंच रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि परिवहन व्यवस्था पर न सरकार का ध्यान और न ही विभाग है। जिस कारण परेशानियां बढ़ रही है।
विज्ञापन

शहर में बस अड्डा तो बनना दूर की बात, लोगों को परिवहन के लिए पर्याप्त साधन तक मुहैया नहीं हो रहे हैं। परिवहन की व्यवस्था ढर्रे पर है। बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगताना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर लोगों को घंटों तक बसों का इंताजर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। डग्गामार वाहनों के पीछे लोगों को दौड़ लगाते देखा जा सकता है। जो बसे रोडवेज या अन्य आती है पल भर में ही खचाखच भर जाती है। सबसे ज्यादा महिला, बच्चे और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन की समस्या पर आज तक ने तो विभाग का कोई ध्यान है और न ही सरकार का रहा है। योजनाएं तो बहुत चल रही है, लेकिन परिवहन से संबंधित कोई योजना नहीं चलाई है। बजट में भी जिले को परिवहन व्यवस्था के लिए कुछ नहीं दिया है। रोडवेज बसों की कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे हो या गढ़मुक्तेश्वर-सोनीपत हाईवे सभी पर बसों की कमी है। बड़ौत डीपो के एआरएम रोडवेज योगेंद्र पाल ने कहा कि रोडवेज बसों की कमी नहीं है। जाम के कारण देरी से बसे पहुंच रही है। दोनों हाईवे पर रोडवेज की पर्याप्त बसें हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें