फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने किया पावर स्टेशन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने ढिकौली गांव के जंगल में 35 करोड़ की लागत से बने 132 केवीए पावर स्टेशन का रविवार को लोकार्पण किया। कहा कि इसके बनने से क्षेत्र में विद्युत की समस्या कम हो जाएगी। लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ढिकौली गांव में 132 केवीए बिजली घर का रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बिजली के ओवर लोड से परेशानी नहीं झोलनी पड़ेगी। भरपूर मात्रा में बिजली मिलेगी। बागपत के बिजलीघर पर 20 इंजीनियर 31 बाबू लगाए हैं। अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने कहा कि एक अप्रैल से बिजली 24 घंटे के आदेश हुए हैं। इसे पूरा करने के लिए विद्युत विभाग ने सभी कार्य पूर्ण कर लिए है। इसमें खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, देवेंद्र प्रमुख, खेकड़ा मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, कंवरपाल गुर्जर, संदेश ढाका, सतीश प्रधान, विनोद, संजय शर्मा, यशदेव, अभिषेक, प्रदीप धामा, राजपाल त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें