खेकड़ा (बागपत)। नगर के मुख्य मार्गों पर आए दिन वाहनों से जाम लगने की समस्या विकट होती जा रही है। बाजारों में वाहनों से दिन भर जाम लगा रहा है। जाम से परेशान नगरवासियों ने जाम की समस्या से अविलंब निजात दिलाने की मांग की।
नगर के मुख्य मार्गों व बाजार में आए दिन वाहनों से लगने वाले जाम से नगरवासी बेहद परेशान हैं। जाम से मार्गों से गुजरने वाले राहगीरों एवं स्कूली छात्र, छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पाठशाला मार्ग पर दिन भर वाहनों से जाम लगा रहा। नगरवासी मुकेश, विकास, अनिल, नरेंद्र, दिनेश आदि ने उपजिलाधिकारी से नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जाम की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।