बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर निवासी संजीव कुमार ने एसपी को बताया कि देवनागरी इंटर कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह एवं प्रबंधक अनियमितता कर रहे हैं। आरोप है कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं से एक-एक हजार रुपये अवैध वसूली कर चुके हैं। कक्षा 10 के छात्र विपिन से परीक्षा प्रवेश पत्र के नाम पर 1450 रुपये की मांग की गई। छात्र की बोर्ड परीक्षा भी छूट गई। आरोप है कि आरटीआई के तहत प्रधानाचार्य से सूचनाएं मांगी, जिस कारण प्रधानाचार्य व प्रबंधक उससे रंजिश रखने लगे। प्रधानाचार्य ने कुछ दिन पूर्व झूठी साजिश रच कर उन पर मारपीट कर आरोप लगा दिया। उन्हें एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जा रही है। एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह और प्रबंधक का कहना है कि मारपीट के आरोपी बचाव में उन पर झूठे आरोप लगा रहे है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।