फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में 262 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रथम और द्वितीय पाली में शस्य विज्ञान, कंप्यूटर और नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 262 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट शास्य विज्ञान और कंप्यूटर की परीक्षा हुई। शास्त्र विज्ञान में 22 पंजीकृत छात्रों में से 20 उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर में 95 परीक्षार्थियों में से 93 उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का नागरिक शास्त्र का एग्जाम हुआ। इसमें 4660 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और उपस्थित 4402 और 258 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों की सघन चेकिंग से सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। सघन सचल दल, पर्यवेक्षक ने भी चेकिंग की।
विज्ञापन


योग क्रियात्मक परीक्षा शुरू
बागपत। तेजस एकेडमी के प्रबंधक विपिन कुमार तोमर ने बताया कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की योग की क्रियात्मक परीक्षा के लिए संस्थान को केंद्र बनाया है। संस्थान में परीक्षा शुरू हो गई है। इसके लिए संगीता रानी को परीक्षक बनाया है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें