फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क को लेकर लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर चौराहे से पूर्वी यमन नहर तक बनाई गई सड़क एक माह मेें ही गड्ढों मेें तब्दील हो गई, इसको लेकर वहां के लोगों ने प्रदर्शन कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

कोताना रोड वासी एकत्र हुए और उन्होंने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दिल्ली सहारनपुर चौराहे से पूर्वी यमन नहर तक सड़क दिसंबर माह में बनाई, अभी एक माह भी नहीं गुजरा यह जगह-जगह टूट गई है, जब यह सड़क ठेकेदार बनवा रहा था तो वहां के निवासियों ने एसडीएम और सीएम के पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, इसको लेकर उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुआ तो वे तहसील पर धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में डॉ. धीरेंद्र, डॉ. रविंद्र, अन्नू, नवीन, प्रवीण, सुनील शर्मा, सत्यपाल, राजीव, देवेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें