फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सेवा करने के लिए छात्र- छात्राओं को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार को शहीद नरेश कुमार शर्मा के भाई सुनील शर्मा के साथ सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर यशपाल सिंह डागर गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान को शहीद नरेश कुमार शर्मा की बहादुरी के बारे में बताया। गांधी विद्यालय का छात्र होने के नाते इंस्पेक्टर यशपाल सिंह डागर ने प्रधानाचार्य को शहीद नरेश कुमार शर्मा की एक तस्वीर कॉलेज में लगाने के लिए भेंट की। साथ ही उन्होंने कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में शहीद नरेश कुमार शर्मा की बहादुरी के बारे में छात्र छात्राओं को बताने का भी अनुरोध किया। इस दौरान शिक्षक जयवीर सिंह, कंवर पाल सिंह, राज कुमार सिंह, भरत गुप्त आदि रहे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी नरेश कुमार शर्मा का जन्म पंद्रह जून 1971 को हुआ । उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खेकड़ा नगर स्थित गांधी इंटर कॉलेज से प्राप्त की । पढ़ाई के बाद उनकी नौकरी सीआरपीएफ में लग गई। 23 दिसंबर 2000 को त्रिपुरा में सिपाही जीडी नरेश कुमार शर्मा उग्रवादियों से लड़ते लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें