फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री रवि और सलोनी ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेल विभाग ने गणतंत्र दिवस पर बालक और बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ कराई। इसमें बालक वर्ग में रवि और बालिका वर्ग में सलोनी प्रथम रही। इसमें 60 धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट के निकट क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। पूर्व कोच जेएस आर्य, जिला युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी कृपाल सिंह एवं नवीन कुमार त्यागी ने दौड़ का शुभारंभ किया। इसमें बालक वर्ग में रवि प्रथम, आरिफ अली द्वितीय और आदेश तृतीय रहा। बालिका वर्ग में सलोनी प्रथम, काजल द्वितीय एवं निधि ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में आयुष, सागर और प्रिंस, बालिका वर्ग में जीत पांचाल, दीया और तनु को सांत्वना पुरस्कार दिए। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इसमें धीरज पाल, पंकज आर्या, रितिका सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें