फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने युवाओं को नहीं मिला रोजगार - सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा के जिला प्रभारी श्यामलाल सैनी ने कहा भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार भी नहीं मिला। इससे देश का युवा वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत नौरोजपुर गुर्जर गांव में बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी श्यामलाल सैनी रहे। उन्होंने पार्टी की नीति और सिद्धांतों को बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से बीजेपी सरकार ने गरीब किसान मजदूर नौजवान का शोषण किया है। इसमें सपा के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार में दो करोड़ रोजगार का वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन दो लाख को भी रोजगार नहीं दिया । इसमें अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान और सपा नेता शौकिंद्र तोमर ने कहा कि बीजेपी ने गरीब किसान का पिछले पांच साल में खून चूसने का कार्य किया है। जाति और धर्म की आड़ में देश को लूटा गया है। आज गरीब और किसान शोषण हो रहा है। गन्ना पेमेंट 14 दिन में नहीं हो रहा है और पूर्व का भी बकाया है। इसमें डॉ. शालिनी, डॉ. राकेश, जिला सचिव सोनू हसन, पूर्व प्रधान राजबीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें