खेकड़ा (बागपत)। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के ग्राम बसी में पहुंचकर निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया और ठेकेदार को गोशाला के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी में मार्गों पर घूमने वाले पशुओं के लिए गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण करने ग्राम बसी में पहुंचे। वहां उन्होंने गोशाला का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को मानक के अनुरूप सामग्री लगाने के निर्देश दिए। साथ ही गोशाला का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए।