फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को जल के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट (बागपत)। मिलाना गांव में प्राथमिक विद्यालय एवं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाईजेशन, हम्बोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी केलिफोर्निया अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में जल जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जल के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शुभारंभ आनंद छिल्लर एवं रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में छात्र-छात्राएं जल है तो कल है, जल ही जीवन है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को जल की महत्ता समझाई और गांव के प्रत्येक चौराहे पर पोस्टर लगाए। संजय राणा ने कहा कि जिस प्रकार जल दूषित होता जा रहा है, उससे आने वाली पीढ़ी को गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक विकास राणा, चौधरी कपिल खरे, बबीता देवी, अशोक कुमार, चरण दास, रियासत अली, याकूब, नूर इलाही, किरण पाल का सहयोग रहा। बाबू देशवाल को एस्रो ने जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें