बागपत। शहर के कोर्ट रोड पर टूटी डिवाइडर की रेलिंग वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई है। लोगों का कहना है कि पालिका, विकास प्राधिकरण और प्रशासन प्रकरण में ढीला रवैया अपनाए हुए हैं। डिवाइडर की रेलिंग को ठीक कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
शहर निवासी अरुण जैन का कहना है कि रेलिंग दोबारा लगवाई जानी चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। दुपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
डा.ॅ ओमपाल सिंह का कहना है कि कोर्ट रोड की स्थिति सबसे ज्यादा खतरनाक है। यहां रेलिंग टूटकर एक साइड में निकल गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विशाल कुमार का कहना है कि प्रशासन को लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान कराना चाहिए। पालिका और विकास प्राधिकरण मामले की अनदेखी कर रहा है।
प्रदीप चौहान का कहना है कि आए दिन हादसे होते हैं, कई बार लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में समस्या का समाधान होना चाहिए। ताकि लोगों को चोटिल होने से बचाया जा सके।