दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में रहस्यमय बीमारी से दो पशुओं की मौत हो गई। जबकि छह पशु बीमार है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग से शिविर लगाकर पशुओं में टीकाकरण कराने की मांग की।
गांव निवासी चंद्रपाल ने बताया कि पिछले कई दिन से पशुओं में रहस्यमय बीमारी फैली हुई है। उसके आठ पशु बीमारी से ग्रसित थे। इनमें से दो पशुओं को मौत हो गई। बीमारी में पशुओं का शरीर अचानक से गर्म हो जाता है और कुछ घंटे बाद पशु दम तोड़ देते हैं। उसके छह पशु अभी भी बीमार हैं। उसने पशुओं पर बैंक से ऋण लिया हुआ है। इसके अलावा भी कई पशु पालकों के पशु बीमार हैं। ग्राम प्रधान संजीव कुमार, रण कुमार, कुलदीप शर्मा, पप्पू, देशपाल शर्मा आदि ने पशु चिकित्सा विभाग से गांव में शिविर लगाकर पशुओं का टीकाकरण कराने की मांग की।