अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में किसान ने आर्गेनिक तरीके से गेहूं की बुआई का कार्य शुरू किया है। यह गेहूं बिना खाद, दवाई, डाई आदि के तैयार किया जाएगा।
किसान प्रदीप ने बताया कि गोवंश के गोबर, गोमूत्र से गेहूं की फसल तैयार की जाएगी। इसे जैविक खेती के नाम से जाना जाता है। फसल की सिंचाई के लिए नाली बनाई है तथा डोली में हाथों से गेहूं के बीच को बोया जाएगा। पहली बार इस तरह गेहूं की बुवाई का प्रयोग कर रहे हैं। इससे पूर्व धान में भी प्रयोग किया। जिसका परिणाम अच्छा मिलने पर अब गेहूं की फसल में प्रयोग किया जा रहा है।