दोघट (बागपत)।
निरपुड़ा गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के छपरौली विधानसभा सेक्टर संयोजकों की कार्यशाला हुई। इसमें यंग वोटर्स अभियान के शत प्रतिशत क्रियान्वयन पर चर्चा कर अधिक से अधिक वोट बनाने का निर्णय लिया।
कार्यशाला में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाया। इसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री नितीश मलिक का जिला संयोजक राजन जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसमें सेक्टर संयोजक को 8 से 12 अक्तूबर तक चलाए जा रहे यंग वोटर्स अभियान के तहत मतदाता बनाने के लिए प्रशिक्षित किया। जिला स्तर पर 99 सेक्टरों के 1026 बूथ पर भाजयुमो कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता बनाने का कार्य करेंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री नितीश मलिक ने मिशन 2019 को सफल बनाने की अपील की।
भाजपा जिला मंत्री आलोक शास्त्री ने कहा कि देश की तरक्की में युवाओं की सहभागिता आवश्यक है। जिला संयोजक राजन जैन ने कहा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बीएलओ के साथ लेकर एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची से जोड़े। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान कृष्णपाल राणा ने की। संचालन अमित बड़ौली ने किया। इसमें शशांक मलिक, विधानसभा संयोजक रवि कश्यप, निशांत तोमर, देवेंद्र, मुकेश पंडित, अनिल तोमर, छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पंवार, रणवीर कैडवा, मोनू स्वामी, वीरेंद्र राणा, बिट्ट राणा आदि रहे।