फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश कुमार अध्यक्ष व सतेंद्र प्रबंधक चुने

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। इसमें मुकेश कुमार को अध्यक्ष एवं सतेंद्र कुमार को प्रबंधक चुना गया। बाद में विजयी प्रत्याशियों का समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम तीन बजे तक चला। 4443 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था, लेकिन 2128 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव में कुर्सी व घोड़ा पैनल में सीधा मुकाबला हुआ। सांय तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार 1549 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रभात तोमर को 526 मत मिले। अध्यक्ष पद मुकेश कुमार विजयी रहे। प्रबंधक पद पर सतेंद्र कुमार को 1526 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी कर्ण सिंह को 530 मत प्राप्त हुए। सतेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की। उप प्रबंधक पद पर अनिरुद्ध तोमर को 1591 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंदी देवेंद्र को 502 मत हासिल हुए। अनिरुद्ध तोमर उप प्रबंधक चुने गए। उन्होंने बताया कि 30 मत निरस्त हुए। चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए। चुनाव के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर वीरेंद्र पाल सिंह, महेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, राजपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें