फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पात्र व्यक्ति को दिया जाएगा सरकार की योजना का लाभ : आराधना शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रमुख सचिव परिवहन विभाग और जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर 5.38 लाख पौधों का रोपण किया। पुलिस लाइन से अभियान की शुरूआत की। इसके बाद जिले के 30 विभागों ने पौधरोपण किया। उन्होंने बीएसए कार्यालय, सीएचसी, कोतवाली और प्राथमिक विद्यालय पाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने कहा लौकाट, अमरूद, जामुन, पीला अमलतास, गुलमोहर जैसे पौधे भी लगाए जाने चाहिए। सभी को अपने जीवन में एक वृक्ष लगाने पर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती का आभूषण है और पर्यावरण के संतुलन में सहायक है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पौधरोपण अभियान को प्राथमिकता पर लेते हुए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का निरीक्षण किया । साथ ही 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा की। सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक कॉल अटेंड होनी चाहिए। जनपद में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण नहीं होने चाहिए। ओपीडी कक्ष को देखा। इसके बाद कोतवाली का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर को निर्देशित किया आगंतुकों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनी जाए। कोतवाली में आने वाले को न्याय अवश्य मिलना चाहिए। नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पाली का भी निरीक्षण किया। वहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। बस स्टॉप की समस्या रखी। ग्रामीणों ने शौचालय की शिकायत की। बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जय प्रकाश, सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, प्रभागीय वनाधिकारी अदिति शर्मा आदि रहे।

लगाए गए पौधों का सितंबर माह से होगा सत्यापन
बागपत। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 30 विभागों ने स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण किया। अब जिले में रोपे गए पौधों का सितंबर माह से सत्यापन अभियान चलेगा। वन विभाग इसका नोडल रहेगा।
विज्ञापन


महिलाओं ने रोपे एक पेड़ शहीदों के नाम
बागपत। जिले में स्वतंत्रता दिवस पर पांच लाख से अधिक पौधे रोपे हैं। इसमें महिलाओं की भी अहमद भूमिका रही है। उन्होंने शहीदों के नाम से पौधे लगाए है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लिए अलग से एक सहजन के पौधे की व्यवस्था की। डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि इस सहजन सब्जी का पेड़ है। इसमें सबसे ज्यादा आयरन होता है। इसलिए इन पौधे को आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें