फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में टेंडर में गड़बड़ी की जांच करेंगे डीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मैसर्स एएस इंटरप्राइजेज के संचालक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर बगैर किसी वजह के टेंडर निरस्त करने का आरोप लगाया। सीडीओ के पास मामला पहुंचा तो उन्होंने डीडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में सीएचसी, पीएचसी और अन्य कार्यों के लिए प्राइवेट स्तर पर कार्य कराने के लिए गाड़ी का टेंडर खोला जाता है। इस बार टेंडर प्रक्रिया में नया गांव हमीदाबाद निवासी मैसर्स एएस इंटरप्राइजेज संचालक अली शेर ने धांधली का आरोप लगाया । इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कई साल से गाड़ी चलाता है और उसके पास पूरे जनपद का टेंडर रहता था। इस बार भी गाड़ी चलाने का टेंडर उसके नाम छोड़ा गया। आरोप है कि बेवजह टेंडर को निरस्त कर अन्य किसी को सौंप दिया। प्रधानमंत्री कार्रवाई की मांग की। वहीं इसकी शिकायत डीएम से लेकर उच्चाधिकारियों से भी कर रखी थी। इसका डीएम ने संज्ञान लेकर सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ने डीडीओ को जांच की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें