रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना दिया शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार को किसान विरोध बताया। उन्होंने कहा कि जब तक गन्ना भुगतान नहीं हो जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
धरना स्थल पर आयोजित सभा भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। प्रदेश सरकार ने किसानों को 14 दिन में गन्ना भुगतान का दिलाने का वायदा किया। यदि मिले 14 दिन में भुगतान नहीं कर पाती तो उन्हें गन्ना भुगतान पर किसानों को ब्याज देना होगा। सरकार ने अपना कोई वायदा पूरा नहीं किया। पिछले 40 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसानों का सहकारी चीनी मिलों पर बकाया भुगतान रुका है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक हम धरने पर ही डटे रहेंगे। विक्रम सिंह ने कहा कि मिलें पांच रुपये कुंतल शीरा बेच रही है। जबकि भट्ठा मालिक शीरे को दो सौ रुपये तक खरीदने को तैयार हैं। किसानों के पास इलाज तक के पैसे नहीं है और नेता अपनी जेब भर रहे हैं। धरने पर सुरेश मुखिया, अशोक, मुकेश, सुनील, अजित, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, रविंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, उदयवीर सिंह, अशोक कुमार, संजीव कुमार, कालू, हरेंद्र, रामबीर, बेगराज, रामकिशन आदि उपस्थित रहे।