फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थल पर 16 जुलाई को होगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के लिए धरना जारी, 16 को पंचायत
विज्ञापन

दोघट। कस्बा टीकरी में सीएचसी को चालू करवाने के लिए धरना 39वें दिन भी जारी रहा। कस्बावासियों ने 16 जुलाई को धरना स्थल पर पंचायत बुलाने का निर्णय लिया। धरनारत लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार से सीएचसी चलवाकर रहेंगे। पुरानी इमारतों की तरह नई बिल्डिंग भी खंडहर बन जाएगी। प्रशासन टीकरी निवासियों को बहकाने की कोशिश कर रहा है। सीएचसी की बिल्डिंग में पीएचसी चलाई जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर को धरना स्थल पर कस्बावासियों की बैठक हुई, जिसमें 16 जुलाई को सीएचसी परिसर में दोपहर दो बजे पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। पंचायत में आगे की रणनीति पर बहुत ही अहम फैसला लिया जाएगा। दोपहर बाद रामायण पाठ किया गया। धरना देने वालो में मास्टर महेंद्र सिंह, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, ओमबीर सिंह, अमरजीत राठी, रमेश भगत, सोनू राठी, हरिओम राठी, सुशील, अमित, ऋषिपाल राणा, कौशल कश्यप, प्रवेंद्र चौधरी, विनोद, संजीव, लीला देवी, चन्द्रा देवी, रश्मि, महेंद्री, नसीमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें