बागपत। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को लेकर पूर्व फौजी एवं समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप का कलक्ट्रेट में धरना 11वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी रूबी कश्यप के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम लोकपाल सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। मासूम बेटियों भी सुरक्षित नहीं हैं। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हाल ही में इस तरह की घटना हुई। उन्होंने पत्नी के साथ धरना देकर बेटी बचाने और बेटी बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटी बच नहीं है और न ही पढ़ रही है। धरने के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक देश में मोदी सरकार है हमारी बिटियां बचेगी नहीं। प्रधानमंत्री देश में बेटियों की सुरक्षा की गारंटी दें, नहीं तो अपनी कुर्सी छोड़ दें।
सपा मुखिया का जन्म दिवस आज
बागपत। सपा जिला सचिव डॉ. शकील अहमद ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस एक जुलाई को कार्यालय में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भी कार्यकर्ताओं की उपस्थित जरूरी है।