फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर विवेक मलिक को यूपी पुलिस में मिली नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी राइफल एसोसिएशन के राष्ट्रीय निशानेबाज रहे विवेक मलिक का यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से चयन हुआ है। शनिवार को उन्हें बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेज जौहड़ी पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हिसावदा गांव के रहने वाले किसान के बेटे विवेक मलिक पुत्र सुरेंद्र मलिक ने 2007 में राइफल एसोसिएशन जौहड़ी से शूटिंग की शुरुआत की। उन्होंने यहां अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय स्तर व ऑल इंडिया लेवल पर दर्जनों पदक जीते। विवेक के शानदार प्रदर्शन को देखकर एयर इंडिया ने उन्हें स्कॉलरशिप देनी शुरू कर दी। उन्होंने जूनियर लेवल की कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखा। गत वर्ष यूपी पुलिस द्वारा खेल कोटे के तहत लखनऊ में ट्रायल लिए गए थे। विवेक मलिक ने वहॉ ट्रायल दिया था, जिसका परिणाम कई माह पूर्व घोषित हुआ। वेरिफिकेशन आदि होने के बाद उसे गोरखपुर पुलिस लाइन में कांस्टेबल पद पर नियुक्ति मिली। फिलहाल विवेक लखनऊ की 35 वीं वाहिनी स्थित स्पोर्ट्स सेंटर पर अभ्यास कर रहे हैं। उसके चयन पर परिजनों एवं साथी निशानेबाजों ने हर्ष जताया है। पुलिस में चयनित होकर बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी पर पहुंचे विवेक को डॉ. राजपाल सिंह, सांई कोच नीतू श्योरान, राजेंद्र पाल सिंह, सोहन प्रधान, रविदत्त शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें