तवेला गढ़ी गांव मेें हंबोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया अमेरिका, लेडी इरविन कॉलेज दिल्ली एवं एस्त्रो के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं का 16 सदस्यीय दल ग्रामीण उद्यमिता एवं पर्यावरण पर रिसर्च करने पहुंचा। दल अगस्त तक गांव में अध्ययन करेगा।
तवेला गढ़ी गांव में दल में शामिल छात्र-छात्राओं का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संजय राणा के आवास यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर प्रोफेसर मनीला ने कहा कि भारत में रोजगार की बड़ी समस्या है। हिंडन नदी का पानी दूषित हो रहा है। यदि गंभीरता से पानी पर ध्यान नहीं दिया तो क्षेत्र रेगिस्तान बन जाएगा। पानी को वेस्ट न करें। वृद्धा पेंशन के लिए एकत्र होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारे लिए बहुत उपयोगी है। यज्ञ में विदेशी छात्र-छात्राओं ने आहुतियां दी। एस्त्रो के संजय राणा ने बताया कि छात्र छात्राओं के दल में जैस्मीन फिलिप्स, ग्लोरिया ब्राउन, किम्बर्ली डुआरर्ट बोनिला, हेली हैरेन, सोफिया बोगनर, केन चेस, अन्ना स्पिटजर, लोरनेज हेर्नानडेज, सृष्टि मलिक, तनवी गुलाटी, हिमानी, अर्शिया वाधवा, अकांक्षा गौतम, आरूषी श्रीवास्तव, उमंग चौहान, उमा मलिक शामिल हैं। दल ने गांव में नलकूपों को देखा। तालाब का भी भ्रमण किया। गन्ने की फसल के बारे में जानकारी ली। हरपाल आर्य और अशोक शर्मा ने यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर बाबा भोलर, यशवीर राणा, राजीव प्रधान, देवेंद्र प्रधान, ऋषिपाल सिंह, आनंद छिल्लर, रामवीर, हरेंद्र, तेजपाल सिंह, सुदेश, मास्टर सुरेश राणा, आदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।