बड़ौत (बागपत)।
हजूराबाद गढ़ी मेें कैराना लोकसभा उपचुनाव में रालोद और सपा महागठबंधन के प्रत्याशी जीत पर जश्न मनाया और मिठाई बांटकर खुशी जताई।
हजूराबाद गढ़ी मेें रालोद के उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने अपने आवास पर गांव के सभी बिरादरी के लोगों को बुला कैराना मेें रालोद और सपा महागठबंधन की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव मेें भाजपा की सरकार को सबक सिखाएगा। आज जनता बढ़ती महंगाई से तंग है, किसान गन्ने के भुगतान को लेकर परेशान है । इसमें विक्रम, सत्यवीर, ओमप्रकाश, रामपाल, विजयपाल पूर्व प्रधान, प्रकाश, डॉ इंद्र पाल, जगवीर, सुरेश, चंद्रभान, मनोज, संजय आदि रहे।