फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक किए बिना ही चले गए कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक निर्धारित थी, लेकिन वह बिना अफसरों से वार्ता किए बड़ौत कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। अफसर मंत्री का इंतजार देखते रह गए।
विज्ञापन

शनिवार को गेस्ट हाउस में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के साथ अधिकारियों की बैठक निर्धारित थी। सुबह पौने दस बजे कैबिनेट मंत्री शहर के राष्ट्रवंदना चौक पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं से वह सीधे बड़ौत में निर्धारित खेल स्टेडियम का लोकार्पण करने के लिए रवाना हो गए। अधिकारी, कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता गेस्ट हाउस में उनका इंतजार देखते रह गए। जब गाड़ी गेस्ट हाउस के सामने पहुंची तो सभी स्वागत के लिए खड़े हो गए, लेकिन उन्हें इसका अवसर नहीं मिला। उसके बाद अधिकारी भी बड़ौत के लिए चल दिए। इसमें ठाकुर प्रदीप सिंह, टटीरी चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, बाबूराम, सतीश त्यागी, वीरेंद्र प्रधान, विजय सिंह फौजी, इंद्रपाल, शिवकुमार, अमित मानव, रामनिवास डायरेक्टर, अनिल चौहान, कृष्ण त्यागी, सहदेव सिंह, बिजेंद्र सभासद, सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें