फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलमंत्री व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया स्पोटर्स स्टेडियम का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और यूपी कैबिनेट खेल मंत्री चेतन चौहान ने शनिवार को कोताना रोड पर स्थित बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस मौके पर चेतन चौहान ने कहा कि अब खिलाड़ियों को मायूस होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रदेश सरकार उनके हितों में काम कर रही है। खेल और स्टेडियम निर्माण में घोटाला करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खेल मंत्री चेतन चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, विधायक केपी मलिक, पूर्व विधायक साहब सिंह, प्रधान बासौली कुलदीप, अनिल कुमार एडवोकेट ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात है कि प्रदेश में पहली बार एक खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाया गया है। इस स्टेडियम का जनपद ही नहीं बाहरी जनपद के खिलाड़ियों को भी काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले, इसके लिए योगी और मोदी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। अब खिलाड़ियों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। ओलंपिक खेलों मेें स्वर्ण पदक लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार छह करोड़, रजत पदक लाने वाले खिलाड़ी को चार करोड़ और कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा कॉमनवेल्थ खेलों मेें भी पदक लाने वाले खिलाड़ियों को नगद धनराशि के साथ नौकरी भी दी जाएगी। इसके बाद 20 हजार रुपये पेंशन के रूप मेें दिए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्टेडियम बनाने में सबसे ज्यादा रुपये लाने का श्रेय उनको जाता है। उन्होंने कहा कि 1 जून 2015 में हमारी पुरानी जान-पहचान वाले खेल सेक्रेटरी थे। मैंने जनपद के खिलाड़ियों की समस्या उन्हें बताई और स्टेडियम व रुपये की मांग की। उस समय प्रदेश मेें सपा की सरकार थी। उन्होंने बताया सचिव ने बताया कि सपा सरकार बागपत में रुपये नहीं देना चाहती। बाद मेें भाजपा की सरकार बनने पर पौने तीन करोड़ रुपये स्वीकृत कराए। उन्होंने खेलमंत्री से स्टेडियम के साथ-साथ खेल संस्थान खोले जाने व कोच की नियुक्त करने की भी अपील की।
पूर्व विधायक साहब सिंह ने स्टेडियम निर्माण मेें एक नेता द्वारा किए गए घोटाले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यक्रम के अंत में खेल मंत्री चेतन चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने अर्जुन अवार्डी सुभाष पहलवान, अर्जुन अवार्डी सुनील राणा, रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित अंशु तोमर, अर्जुन अवार्डी शूटिंग विवेक कुमार, भारत केसरी भगत सिंह, लक्ष्मीबाई अवार्डी सीमा तोमर सहित अन्य खिलाड़ियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान धर्मेंद्र खोखर, पीटीआई विजय कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पंवार, रविंद्र राठी, डॉ. आत्माराम तोमर, अनिल प्रधान, कुलदीप प्रधान बासौली, विक्रम राणा, कुलप्रकाश, पूर्व प्रधान राजपाल लुहारी, डॉ. राजपाल सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


6.30 करोड़ की लागत आई थी स्टेडियम निर्माण में
बड़ौत। 2014 में स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू हुआ । स्टेडियम के निर्माण में 6 करोड़ 31 लाख रुपये की धनराशि की लागत आई है।

खेल मंत्री को शक्कर भेंट की
बड़ौत। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन बागपत के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार और कोषाध्यक्ष सुभाष तोमर ने खेल मंत्री चेतन चौहान को शक्कर भेंट की और उनका आभार जताया। साथ ही खिलाड़ियाें को अधिक सुविधाएं दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें