फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसी-सुन्हैंडा की बिजली आपूर्ति के लिए दिनभर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बसी और सुन्हैडा गांव की बिजली आपूर्ति को लेकर दिनभर हंगामा रहा। ग्रामीणों ने केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मुलाकात कर समाधान की मांग की। नाराज ग्रामीणों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। देर शाम विधायक योगेश धामा गांव पहुंचे और केबिल डलवाया। एसई रामवीर सिंह ने बताया कि आपूर्ति जल्द ही सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के निकट रेलवे कर्मचारियों के कार्य करने के दौरान बसी और सुन्हैंडा गांव के ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति करने वाला केबिल कट गया था। एक सप्ताह से दोनों गांव की आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीण परेशान थे। बृहस्पतिवार को ग्रामीण मवी कलां के विनायक कॉलेज में पहुंचे और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिले। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने निगम के अधिकारियों को कॉल कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। बसी के ग्रामीणों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। केंद्रीय मंत्री यहां से संगठन की बैठक में चले गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बहस हुई।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुछ लोग जानबूझकर मुद्दे को तूल दे रहे हैं। उधर, देर शाम विधायक योगेश धामा के समक्ष ग्रामीणों ने समस्या रखी। विधायक धामा मौके पर पहुंचे। विद्युत निगम के एसई से बातचीत की। जेई को मौके पर बुलाया। नाराज ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। छह दिन में उनकी फसल सूख गई है, घरों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। विधायक की मौजूदगी में केबिल मंगाकर उसे जोड़ा गया। एसई रामवीर सिंह का कहना है कि आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। इसमें सतबीर, ओमबीर, उपेंद्र, पवन, योगी, श्रीओम, सतबीर प्रधान, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें