फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो पलटा, कई यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लुहारी-बड़ौत मार्ग पर एक टैंपो कोताना और बड़ौत के बीच पलट गया। इससे कई यात्री घायल हो गए। इनमें चार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना के समय वहां से गुजर रहे सत्य युवा ब्रिगेड़ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें निकाला। बाद में टैंपो चालक वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

लुहारी से बड़ौत आ रहा यह टैंपो अधिक सवारियों के कारण अनियंत्रित होकर पलटा। सत्य युवा ब्रिगेड़ के अध्यक्ष आदेश सहित अन्य सदस्यों ने पहुंचकर घायल सवारियों को एक निजी अस्पताल मेें भर्ती करवाया। चार का गंभीर हालत में इलाज कराया जा रहा है। इसमेें राजवीरी पत्नी प्रेमपाल, प्रेमपाल, सितलो पत्नी महक सिंह निवासी बिजरौल और सत्यपाल किरठल गांव के रहने वाले हैं। इसके बाद चालक टैंपो को खड़ा करके भाग निकला। इस घटना पर रोष जाहिर करते हुए सत्य युवा ब्रिगेड़ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां चल रहे डग्गामार वाहनों में मनमाने तरीके से यात्री ले जाए जाते हैं। अधिकतर वाहन न तो फिटनेट पास हैं और न ही उनके पास जरूरी कागजात। उन्होंने संभागीय परिवहन विभाग से वाहनों की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

टक्कर में छह लोग घायल
बड़ौत। बड़ौत डिपो के सामने रविवार की रात्रि में कोई वाहन कार में टक्कर मारकर भाग गया। इससे कार में सवार छह लोगों को मामूली रूप से चोटें आई हैं। घायल प्राथमिक इलाज कराकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें