बिनौली (बागपत)।
माल माजरा जिवाना गुलियान गांव में मंगलवार को जन समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित बैठक में पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने गन्ना मूल्य भुगतान, इंडेंट कम आने, कन्या डिग्री कॉलेज, गांव में तालाब की सफाई, बिजली बिल वृद्धि, पेयजल संकट की समस्याएं रखी। पूर्व विधायक ने एक कमेटी बनाकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रशासन स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी से मिलकर जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्र पंचायत विकास खंड बिनौली की ओर से माल माजरा गांव में 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित बारात घर का उद्घाटन भी किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बिनौली प्रवीण तोमर ने कहा कि वे विकास खंड बिनौली के गांवों में विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसकी अध्यक्षता मास्टर प्रह्लाद सिंह ने की। संचालन विषय पाल सोलंकी ने किया। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सोलंकी, प्रमुख के प्रतिनिधि कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, प्रबंधक राहुल तोमर, रामपाल ठेकेदार, प्रधान वेदपाल धामा, दिनेश सोलंकी, भागवीर प्रधान, पंडित जनार्दन शर्मा, नवाब सोलंकी, प्रधान शैलेंद्र ठाकुर, सेंसर पाल, यशपाल सिंह, सुंदर गिरी, पदम सिंह, जयप्रकाश, प्रमोद ठाकुर, अजय कुमार आदि रहे।