फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदु-मुस्लिम समाज के लोगों ने बनाई राम रहीम की तेरहवीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पुराने कस्बे में चौकी के पास प्याऊ पर मनोरोगी राम रहीम की तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने यज्ञ में आहुति डालकर मृतक की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। यज्ञ के बाद ब्रह्म भोज कराया।
विज्ञापन

पुराने कस्बा चौकी के पास 28 मार्च की रात में मनोरोगी राम रहीम की पेंटर पवन सैनी ने गला दबाकर और सिर में पत्थर मारकर हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों को मृतक राम रहीम के शव का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया । मंगलवार को पुराना कस्बा में प्याऊ के पास राम रहीम की तेरहवीं की। इसमें सुबह के समय यज्ञ हुआ। लोगों ने मिलकर मृतक राम रहीम को श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ के बाद ब्रह्म भोज कराया। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी सुखवीर त्यागी, अजय पाल, विक्की, भाजपा के जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रहलाद चौहान, ताहिर खान, प्रकाश राणा, ओमवीर चौहान, विनोद, सत्यवीर चौहान, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें