बिनौली (बागपत)।
मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र नजीबाबाद बिजनौर के तत्वावधान में सिरसली गांव में चल रहे महिलाओं के पंद्रह दिवसीय कौशल सुधार ( सिलाई ) प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र और नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
प्रशिक्षण के समापन पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं के कौशल सुधार ( सिलाई ) प्रशिक्षण में प्रशिक्षक रीना के निर्देशन में लेडीज वस्त्र सूट सलवार, कुर्ता आदि बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण से महिलाएं आत्म निर्भर बनेंगी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना से ऋण लेने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। समापन अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधान राजू तोमर की मौजूदगी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी 25 महिलाओं को प्रमाण पत्र व पांच सौ रुपये नगद वितरित कर प्रोत्साहित किया। इसमें धर्मबीर सिंह, सोहनबीर सिंह, मदन सिंह, पूजा, बबली, ममता, हेमंती, रीता, सुनीता, मनीषा, वर्षा, रविता आदि रहे।