फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 किलो भार वर्ग की कुश्ती अमन ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाद में विजेता पहलवानों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

यूथ गेम्स कमेटी बागपत के तत्वावधान में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद नेता अरुण तोमर उर्फ बॉबी, पिंटू तोमर, कमेटी के पश्चिमी उप्र सचिव सुनील चौधरी और कोच विवेक मलिक ने पहलवानों के एक-दूसरे से हाथ मिलवा कर किया। कोच विवेक मलिक ने बताया कि 35 किग्रा भार वर्ग में अमन, 52 किग्रा वर्ग में अनिशका, 61 किलो भार वर्ग में सागर तोमर, 65 किलो भार वर्ग में नितिन तोमर, 70 किलो भार वर्ग में अनस और विकास, 74 किलो भार वर्ग में नफीस, 84 किलो भार वर्ग मेें नितिन तोमर, 92 किलो भार वर्ग में अनुज, 96 किलो भार वर्ग मेें निशांत तोमर विजयी रहे। एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब के उप प्रधानाचार्य संजीव आर्य और चौधरी फार्म हाउस के प्रबंधक दिनेश कुमार और कोच विवेक मलिक ने विजेता पहलवानों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान फारूख अली, रकम सिंह, शीशपाल, नीटू पहलवान, विजयी, संदीप खलीफा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें