बागपत। उत्तर पुस्तिकाओं का शनिवार को मूल्याकंन शुरू हो गया है। 20-20 कॉपियों का आदर्श आदर्श उत्तर पुस्तिकाओं के रूप में मूल्याकंन किया गया। पहले ही दिन 466 परीक्षक और 28 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे।
शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज और बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में मूल्याकंन शुरू हो गया है। पहले दिन परीक्षकों ने आदर्श उत्तर पुस्तिकाओं के रूप में 20-20 कॉपियों का मूल्याकंन किया। उसके बाद अंकेक्षकों ने भी अपने-अपने सहायक परीक्षकों को दो-दो मूल्यांकित आदर्श उत्तर पुस्तिकाओं अवलोकनार्थ देते हुए कार्य का शुभारंभ किया। मूल्याकंन के दौरान 959 परीक्षक और 109 अंकेक्षकों की तैनाती की गई थी। पहले ही दिन 466 परीक्षक और 28 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। उपनियंत्रक श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि ओमएमआर शीट में प्राप्तांक अंकित करने, सीसी-16 में अंक भरने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए है। प्रत्येक परीक्षक की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं में से 15 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का अंकेक्षण बिना क्रम होगा। सभी परीक्षक ओमएमआर शीट में प्राप्तांक अंकेक्षण के बाद ही भरेंगे। केंद्र की प्रेक्षक कुमुद रानी, सह उपनियंत्रक सतीश तयागी, सीसी-16 प्रभारी आनंद शर्मा, रविदत्त शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉ. राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।