बागपत। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी सिंह एडवोकेट और महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी एडवोकेट ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर 19 से 26 से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान रजिस्ट्री और कोषाकार कार्यालय में तालाबंदी होगी। तहसील क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में प्रेस वार्ता में सांसद का समर्थन लिया जाएगा। जो सांसद इसमें नहीं पहुंचेगा, उसका जिला स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध बिंदुओं पर हाई कोर्ट बेच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है।