फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा टीले के मामले में सुनवाई एक दिल टली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बरनावा में लाक्षागृह बताए जाने वाले टीले के क्षेत्र की जमीन को लेकर पिछले 47 साल से चल रहे मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन

बरनावा में खसरा संख्या 3377, जिसका रकबा करीब 36 बीघे है। बरनावा में लाक्षागृह क्षेत्र की इस जमीन को कब्रिस्तान की बताते हुए 1970 में अदालती लड़ाई शुरू हुई थी। वादी खालिद खां के अधिवक्ता शाहिद अली ने बताया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम में यह प्रकरण चल रहा है। सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हुई। प्रकरण की सुनवाई अब मंगलवार को होगी। वादी पक्ष की गवाही हो चुकी है, अब दूसरे पक्ष की गवाही होनी है। कई बार जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव भी बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें