रजवाहे में नहीं छोड़ा जा रहा पानी, भाकियू ने दिया धरना
छपरौली। क्षेत्र के हलालपुर गांव में रजवाहे की पटरी पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के खिलाफ धरना दिया।
वक्ताओं ने कहा कि खंद्रावली नहर की ठीक प्रकार से सफाई नहीं की गई, जिसके कारण टेल तक पानी नहीं पहुंचता। नहर की पटरी की हालत जर्जर अवस्था में है। हलालपुर गांव के दक्षिण पुल से लेकर काली सड़क के पुल तक जर्जर हालत में है, जिसकी मरम्मत तुरंत कराई जाए। इस संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। नहर का पानी ढाई सौ क्यूसेक है जोकि पूरा नहीं छोड़ा जाता है। नहर में शिड्यूल के अनुसार कभी पानी नहीं दिया जाता, जिस कारण किसानों की फसल सूख जाती है। विशेषकर बागपत के किसानों को पानी नहीं मिलता। चेतावनी दी कि जब तक समस्या का समाधान नही होगा तब तक धरना जारी रहेगा। नरेंद्र, नरेंद्र, कालूराम, जयपाल, जग्गा, शीशपाल, नवाब, राजपाल, सुखपाल, महिपाल, प्रकाश मौजूद रहे।