फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत टीम के अभद्रता करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत टीम के अभद्रता करने पर हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। विद्युत निगम की टीम की चेकिंग के दौरान कुछ उपभोक्ताआें ने महिलाओं से अभद्रता करने और अवैध वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लगातार हंगामा होता देख टीम वहां से चली गई। बाद में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। अधिशासी अभियंता ने टीम को फटकार लगाई और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने कहा कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तीन-चार कर्मचारियों का एक गिरोह सक्रिय है जो कार्यालय पर तैनात अवर अभियंता और एसडीओ की मिलीभगत से चेंकिग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम निगम की एक टीम बावली रोड स्थित एक उपभोक्ता के मकान पर पहुंची। घर में मौजूद महिलाओं ने टीम को बताया कि उनका वर्तमान और पुराना बिल जमा है। उन पर कोई बकाया भी नहीं है और न ही घर में बिजली चोरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि टीम में शामिल कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू की और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हुए अवैध वसूली का दबाव बनाया। टीम के इस रवैये को लेकर हंगामा शुरू हो गया। मामला बढ़ता देख टीम वहां से चली गई। बाद में उपभोक्ताओं ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा से शिकायत की। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने टीम के सदस्यों से इस घटना के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदर्शन करने वालों में इमरान, अशोक, बबलू, संजीव, जावेद, इकबाल, रहमान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें