बागपत। शामली के श्यामगढ़ी गांव में हुई 12वीं छात्रा सोनी कश्यप की हत्या के विरोध में बागपत में समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी और फांसी की मांग की। मृतका को राष्ट्रवंदना चौक पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।
बृहस्पतिवार की रात को कश्यप समाज की धर्मशाला में समाज के लोग एकत्रित हुए। यहां आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त फौजी सुभाष चंद कश्यप ने कहा कि शामली जनपद के श्यामगढ़ी गांव में छात्रा सोनी की एक युवक ने धारदार हथियार हत्या कर दी। जिससे समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारोपी को सजा नहीं मिल जाती है, वह इसके लिए आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा इसके विरोध में शामली जनपद के अफसरों से आरोपी को फांसी की सजा और मृतक के परिजनों को 20 लाख मुआवजे की मांग करेंगे। उसके बाद सभी ने नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला। कोर्ट रोड से होते हुए राष्ट्रवंदना चौक पहुंचे। मोमबत्तियां जलाकर मृतका की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। ओमपाल कश्यप, सूरज कश्यप, राकेश कश्यप, सहदेव कश्यप, प्रमोद, सोनू, पद्म, करण, जितेंद्र, राहुल, अजय, नरेश, नीरज, भीम, मोनू, जीतू मौजूद रहे।