फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इदरीशपुर के युवक की गन्नौर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। हरियाणा के कस्बा गन्नौर में हुई दुर्घटना में घायल इदरीशपुर निवासी युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव इदरीशपुर निवासी कपिल (22) पुत्र ब्रजपाल हरियाणा के जनपद सोनीपत के कस्बा गन्नौर में मजदूरी कर रहा परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को वह अपनी बाइक पर मजदूरी करने जा रहा था तो उसे टैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों ने पास के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना फोन से परिजनों को दी । सूचना मिलते ही परिजन गन्नौर पहुंचे। वहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा । युवक का शव गांव में पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव शोक में डूब गया। मृतक युवक घर में सबसे बड़ा था। दो भाई सचिन और बाबी छोटे है। परिवार में उसके माता-पिता, पत्नी और भाइयों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें