डाक पहुंचाने के लिए नहीं कर्मचारी
दोघट। उप डाकघर दोघट से ग्रामीण पोस्ट ऑफिसों में डाक पहुंचाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। क्षेत्रवासियों को समय पर डाक नहीं मिलती है। उन्होंने इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
उप डाकघर दोघट से ग्रामीण पोस्ट ऑफिसों पर तीन रूटों से डाक पहुंचाई जाती है। पहला रूट दाहा, गैडबरा, भड़ल, धनौरा, झूंडपुर, दूसरा रूट दोघट से कान्हड़, पलड़ी, पलड़ा, मुलसम और तीसरा रूट दोघट से पुसार, बेगमाबाद गढ़ी, मांगरौली है। इन तीनों ही रूटों पर डाक लाने और ले जाने के लिए कोई रनर नहीं है। इस कारण ग्रामीण डाकघरों में समय से डाक नहीं पहुंचती है। ग्रामीण डाकघरों के पोस्टमास्टरों को ही डाक ले जानी पड़ती है। इसके चलते अव्यवस्था फैली है। उन पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि तीनों रूटों पर रनर भेजा जाए ताकि यहां डाक वितरण की व्यवस्था ठीक हो सके।