फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे की कोतवाल विशाखा ने पुलिस को दी सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे की कोतवाल विशाखा ने पुलिस को दी सीख
विज्ञापन

बागपत। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को दो घंटे के लिए बागपत कोतवाली का चार्ज संभालने वाली विशाखा शर्मा ने कोतवाली का निरीक्षण किया और रिकार्ड देखा। फरियादियों की समस्या सुनी। पांच शिकायतों में से एक पर उनके निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस वालों को लगन और ईमानदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। स्कूलों की छुट्टी के समय पुलिस वाले स्कूल, कालेज के बाहर और आसपास रहे। ताकि किसी के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं न हो।
विशाखा शर्मा, मूलरूप से फैजपुर-निनाना की रहने वाली है। उनका परिवार बागपत के कोर्ट रोड की आदर्श कॉलोनी में रहता है। वह सम्राट पृथ्वीराज चौहान पीजी कालेज की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने शनिवार को उसे दो घंटे के लिए कोतवाली का चार्ज दिया। वह 10 से 12 बजे तक कोतवाली में रही। सबसे पहले उसने कोतवाली का निरीक्षण किया। फरियादियों की समस्या सुनी। उसने पुलिस वालों से कहा कि छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने और मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए योजना बनाकर कार्रवाई की जाए। उसके निर्देश पर सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज हुआ। महिला उत्पीड़न, जमीन के विवाद समेत चार समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों की हिम्मत बढ़ाने के लिए पहल
बागपत। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि छात्रा समाज में होने वाली घटनाओं की बेहिचक जानकारी दे तथा पुलिस के बारे में उनको पूरी जानकारी हो, इसके लिए यह पहल की गई है। समाज में आज भी महिला और युवती पुलिस से शिकायत करने से हिचकती है। जबकि, यह गलत है। जब तक माहौल बिगाड़ने वाले सलाखों के पीछे नहीं जाएंगे, तब तक ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें