बड़ौत (बागपत)।
ग्रौवेल गर्ल्स स्कूल में बृहस्पतिवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीओ बड़ौत ने बालिकाओं को मनचलों से न घबराने और उन्हेें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए टिप्स दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ रमानंद कुशवाहा, डायरेक्टर विश्वास चौधरी, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल और कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव ने संयुक्त रूप से किया। सीओ रमानंद कुशवाहा ने कहा कि महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं किसी भी हमले या छेड़छाड़ की स्थिति मेें बिल्कुल न घबराएं और तुरंत इसकी सूचना 1090 पर दें। उन्होंने कहा कि अपने पास हमेशा मिर्च पाउडर, स्प्रे की बोटल रखे। डायरेक्टर ने कहा कि मनचलों को अपने आप पर हावी न होने दें। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल का थीम सॉग ओरी चिरैया की प्रस्तुति और देशभक्ति कार्यक्रम के अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। मुख्य अतिथि को डायरेक्टर और प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने शॉल भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्यन, अविका, कीर्ति, तरूणिका, शिया, वैनिषा, संगीता, श्वेता, ज्योति, नीता का सहयोग रहा।
उधर, दिंगबर जैन डिग्री कॉलेज में भी सीओ ने महिला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी और टिप्स दिए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, रामकिशन शर्मा, अनिरुद्ध, मुकेश, वैभव, डॉ. गोविंद बाबू का योगदान रहा।