फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने कलंक दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी को कलंक दिवस के रूप में मनाया। वहीं दूसरी तरफ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाकर यज्ञ किया।
सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेहरू मूर्ति पर एकत्र हुए और एक-दूसरे को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष ने कहा आज ही के दिन भाजपा, विहिप, आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद के नाम पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने का कार्य किया । भाजपा ने हमेशा सांप्रदायिकता के नाम पर वोट मांगकर जनता को मूर्ख बनाया है। इसमें प्रमोद विश्वकर्मा, कासिम शरीफ, हासिम, सोनू जैन, रईस कुरैशी, नवाब कुरैशी, अनुज जैन, मुकेश शर्मा, इमरान कुरैशी, शहजाद, लक्की, बाबूराम सैनी, चौधरी जिले सैनी, रोजूद्दीन मलिक, शकील मलिक, अतुल जैन, मोनू जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर यज्ञ किया। मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री ने कहा 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराकर राम मंदिर के निर्माण के लिए नींव रखी । इस दिन को हर वर्ष बड़े हर्ष के साथ मनाया जाता है। युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली ने कहा किसी भी सीमा तक जाना हो जाएगा, राम मंदिर वहीं मनाएंगे। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच की नगर कार्यकारिणी की भी घोषणा की । इसमें उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा, महामंत्री नितिन जैन और मंत्री अमित शर्मा को मनाया। इसमें युवा महामंत्री अंकित बड़ौली, आरएसएस के जिला प्रचारक रोहित, सचिन वत्स, सुनील शर्मा, विजय तोमर, कपिल शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें