फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के इंतजार के बाद बनेगी शहर की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर और कस्बे की सरकार बनने के लिए एक दिन बीच में है। मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है, अब एक दिसंबर को मतगणना होगी। प्रत्याशी और उनके समर्थकों इंतजार में हैं।
विज्ञापन

बुधवार को निकाय चुनाव छुटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया है। मतदाताओं ने प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला मतपेटियों में बंद कर दिया है। किसकी जीत होगी और किसी हार इसका फैसला शुक्रवार को होगा शहर और कस्बे में किसकी सरकार बनेगी। जीत के सभी दावेदार अपने आंकड़े के आधार पर जीत मानकर चल रहे हैं, लेकिन एक दिन बाद फैसला होगा कि किस उम्मीदवार को मायूसी हाथ लगेगी और किसे खुशी मिलेगी। प्रत्याशी, उनके परिवार और समर्थक वोटों की गिनती का बेसब्री से इंतजार शुरू कर दिया है। अपने उम्मीदवार की जीत के आंकड़े सेट किए जा रहे हैं। सभी अपनी-अपनी जीत बनकर चल रहे हैं।


खाने के पैकेट के लिए मची मारामारी
छपरौली/अमीनगर सराय। मतदान केंद्र और बूथों पर लगे कर्मचारियों के लिए प्रशासन ने खाने-पीने के पैकेट तैयार कराए । छपरौली और अमीनगर सराय नगर पंचायत में खाने के पैकेट लेने के लिए पुलिस कमियों में आपा-धापी रही। इससे व्यवस्था बिगड़ गई । मौके पर पहुंचेे अफसरों ने पुलिस कर्मियों को नसीहत दी । इसके बाद शांति के साथ खाने-पीने के पैकेट बांटे गए। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि खाने के पैकेटों की भरपूर मात्रा में व्यवस्था की । कहीं भी कमी नहीं रही है।
विज्ञापन


केमिकल से मिटाते रहे स्याही
बागपत। शहर में कई बूथों पर फर्जी मतदान की खूब चर्चा रही। चर्चा रही प्रत्याशियों के समर्थकों ने विशेष प्रकार का केमिकल मंगाया हुआ । वोट डालने के बाद लगाई गई स्याही को केमिकल से मिटा कर दोबारा से वोट डाली। विपक्षी प्रत्याशियों ने इसका विरोध किया, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।

समय से पहले मतपेटी बंद करने लगाया आरोप
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के कई बूथों पर समय से पहले मतपेटियां बंद करने से काफी संख्या में मतदाता वोट डालने से वंचित रह गए। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के एक बूथ पर वार्ड 11 निवासी विपिन पंवार ने बताया कि वह पांच बजे से दस मिनट पहले मतदान केंद्र पर पहुंचा, लेकिन मतदान अधिकारी ने समय न रहने का बहाना बनाकर उसे मत नहीं डालने दिया। उनके साथ पत्नी पूजा पंवार, मां प्रेमवती, आकास की वोट मतदान नहीं कर पाए है। जिसका उन्होंने विरोध किया।

हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने भगाया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज मंदिर, चौपाल नंबर एक पर वोटों को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों ने किसी बात को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार लोगों को भगा दिया।

8500 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में छुटपुट घटनाओं के बीच नगर पंचायत का चुनाव संपन्न हो गया है। इस दौरान 11326 में से 8500 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इंटर कॉलेज में 2458, आर्य समाज में 1018, अंबेडकर स्कूल 660, रविदास भवन 889, चौपाल नंबर 911, जूनियर स्कूल में 800, प्राथमिक विद्यालय में 1373, नगर पंचायत कार्यालय में 664 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें