फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को किया जाए राष्ट्रीय पशु घोषित: सतवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में श्री राधा कृष्ण गोशाला समिति की नींव रखी । गोशाला के लिए भूमि पूजन एवं धार्मिक सभा की । वक्ताओं ने कहा गौ माता की रक्षा करना हर देशवासी का कर्तव्य है।
विज्ञापन

कस्बे में पुसार-गांगनौली मार्ग पर गोशाला के लिए भूमि पूजन कराया। भूमि पूजन सूर्यदेव मंदिर गांगनौली के महंत रामेश्वर वन बाबा ने किया। भूमि पूजन के बाद धार्मिक सभा की। इसमें भाजपा के सिवाल खास विधायक जितेंद्र सतवाई ने कहा समाज में अच्छे कार्य करने वाला मनुष्य पुण्य कार्य का भागीदार होता है। आज गौ माता के प्रति देश वासियों का बढ़ता लगाव तारीफ के योग्य है। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए। गोमाता की रक्षा, सुरक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का परम कर्तव्य है। वैदिक युग से ही गाय को गौ माता का दर्जा दिया जाता रहा है, क्यों न अब सभी मिलकर गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करें। इस की अध्यक्षता रण सिंह पंवार ने की। संचालन सतेंद्र पंवार ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शामली प्रसन्न चौधरी, संगठन प्रभारी उत्तराखंड मनोज कुमार, रतेंद्र त्यागी, राम भरोसेलाल भाईजी, राम कुमार राठी एडवोकेट, राजेंद्र चौधरी, संजीव राठी, नीरज शर्मा, डॉ. कुल प्रकाश शर्मा, मनोज प्रधान, रामनाथ प्रधान, धर्मेंद्र राठी, कृष्णपाल राणा, सचिन त्यागी, प्रमिला पंवार, हरवीर एडवोकेट, हरेंद्र पंवार, वायरन पंवार, राकेश, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें